बलदेव तोमर से उठाया पेंशन का मुद्दा
हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष बीबी गुप्ता के नेतृत्व में राज्य आपूर्ति निगम लिमिटेड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष बलदेव ¨सह तोमर के धर्मशाला मंडल दौरे के दौरान
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष बीबी गुप्ता के नेतृत्व में निगम के उपाध्यक्ष बलदेव ¨सह तोमर के धर्मशाला मंडल दौरे के दौरान उनसे मिला और उन्हें बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष को निगम के 325 से ज्यादा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति निगम प्रबंधन के कारण आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। प्रतिनिधमंडल ने कहा कि निगम के पेंशन ट्रस्ट में 31 करोड़ निगम का अंशदान और 50 करोड़ रुपये के लगभग सीपीएफ इंप्लाइज शेयर के उपलब्ध होने के बाद भी पेंशन नहीं दी गई। वहीं, 1999-2000 की अवधि के दौरान सेवानिवृत्त 15 पात्र कर्मचारियों, जिनमें से 11 स्वर्गीय के आश्रितों को प्रदेश सरकार व न्यायालय के आदेश के बावजूद अब तक पेंशन शुरू नहीं की गई। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव बलदेव ¨सह राणा, कोषाध्यक्ष सर्वजीत बैंस, करतार धीमान, सुभाष जोशी, सुरेंद्र गुलेरिया व सुशील गुलेरिया भी मौजूद रहे।