हर वादे को कांग्रेस ने किया पूरा : हरिओम
हरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने पंचायत मूहल में अपनी मासिक बैठक के दौरान कांग्रेस की नितियों का प्रचार किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने आजादी के बाद भारत के हर क्षेत्र में विकास किया है चाहे सड़क,पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार
संवाद सूत्र, मूहल : देहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बुधवार को पंचायत मूहल में कार्यकर्ताओं से बैठक की। इसमें उन्होंने कांग्रेस की नीतियों प्रचार किया। उन्होंने कहा पार्टी ने आजादी के बाद भारत के हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने हर नागरिक को सम्मान दृष्टि से देखा है और जो भी जनता से वादा किया उसे पूरा किया है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस सचिव इंद्रपाल, सतपाल, धमेंद्र, प्रधान सुभाष भगौरिया, गोकुल शर्मा, अजीत कुमार, पूर्व प्रधान राजकुमारी, बंसीलाल, मानचंद, ओमप्रकाश, भूपिंद्र कौंडल, ब्रह्मादास, बनीता कौंडल, उत्तम चंद, सुभाष शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।