Move to Jagran APP

102 वर्षीय वृद्ध समेत 30 कोरोना संक्रमितों की मौत

जागरण संवाददाता धर्मशाला उपमंडल नूरपुर के तहत गुरचाल क्षेत्र के 102 वर्षीय वृद्ध समेत कांग

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 04:46 AM (IST)Updated: Mon, 17 May 2021 04:46 AM (IST)
102 वर्षीय वृद्ध समेत 30 कोरोना संक्रमितों की मौत
102 वर्षीय वृद्ध समेत 30 कोरोना संक्रमितों की मौत

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : उपमंडल नूरपुर के तहत गुरचाल क्षेत्र के 102 वर्षीय वृद्ध समेत कांगड़ा जिले में रविवार को 30 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। साथ ही 801 लोग वैश्विक महामारी की चपेट में आए हैं।

loksabha election banner

संक्रमण से मरने वालों में बलताड़ा फतेहपुर का 70 वर्षीय बुजुर्ग, चैतडू का 35 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धपुर का 55 वर्षीय पुरुष, रजियाणा का 51 वर्षीय पुरुष, चेलियां की 52 वर्षीय महिला, खेल नूरपुर का 54 वर्षीय व्यक्ति, गुरचाल नूरपुर का 102 वर्षीय वृद्ध, ज्वालामुखी का 68 वर्षीय वृद्ध, चैतडू का 35 वर्षीय पुरुष, नागनी की 40 वर्षीय महिला, परागपुर की 62 वर्षीय वृद्धा, रझूं की 72 वर्षीय महिला, पद्दर का 80 वर्षीय वृद्ध, बड़ोली की 52 वर्षीय महिला, तियारा का 60 वर्षीय व्यक्ति, बैदी का 59 वर्षीय पुरुष, परौर की 37 वर्षीय महिला, मनेई की 35 वर्षीय महिला, परौर की 80 वर्षीय वृद्धा, सकोह का 74 वर्षीय वृद्ध, ढुगियारी का 58 वर्षीय पुरुष, चाली परागपुर की 48 वर्षीय महिला, भाढ़ल का 65 वर्षीय वृद्ध, बारी की 64 वर्षीय महिला, बैजनाथ का 46 वर्षीय पुरुष, नगरोटा बगवां का 63 वर्षीय पुरुष, स्थाना फतेहपुर का 61 वर्षीय व्यक्ति, मनेई की 35 वर्षीय महिला, सुलह की 35 वर्षीय महिला व धलूं का 48 वर्षीय पुरुष शामिल है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमित हुए लोग हटली, नरवाणा, सुनपुर, बुरली कोठी, राजपुर, लोहना, पट्टी, आईमा, लांझणी, लुदरेट, कथोली, इंद्रा कॉलोनी हरिपुर, नंदपुर, नगरोटा सूरियां, बरियाल, बलदोहा, सुकनाड़ा, गढ़, गुग्गा सलोह, वनतुंली, अमलेला, सिविल बाजार धर्मशाला, घियोरी, तंगरोटी, वाल्मीकि कॉलोनी धर्मशाला, सकोह, खौली टांडा, सुधेड़, फरेढ़, खौली, मंझग्रां, दुरगेला, पंचरुखी, राजा का तालाब, मुंढी, धीरा, सरोत्री, अरला, पालमपुर, खैरा, बनूरी, मारंडा, बंदला, घुग्घर, कंडी, भट्टू समूला, रैहन, फतेहपुर, इंदौरा, जवाली, गोलवां व कंदौड़ क्षेत्रों के हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल नूरपुर, धमेटा, पंदेहड़, चड़ी शाहपुर, बगली, बणे की हट्टी, खरट, स्लेट गोदाम, कुकाहड़, सिविल अस्पताल भवारना, संसाल, पट्टा, सिद्धपुर, दाड़ी, सिद्धबाड़ी, सकोह, शामनगर, मैक्लोडगंज, घरोह, खनियारा, धर्मशाला, चामुंडा, भागसूनाग, नगरोटा बगवां, धर्मकोट, कोतवाली बाजार, चीलगाड़ी धर्मशाला, सिविल लाइन धर्मशाला, नरवाणा, कच्छियारी, चैतडू, डढंब, राजोल, अनसुई, लदबाड़ा, लपियाणा, बसनूर, डोहब, रैत, छतड़ी, कांगड़ा, टांडा, सिहुंता, जयसिंहपुर, लंबागांव, थुरल, बैराघट्टा, मस्सल, चच्चियां, जौंटा, हरसर जवाली, सकड़ी, घारजरोट, अमलेला, बिलासपुर, डाडासीबा, नंगल, रक्कड़, चनौर, ढलियारा, लगडू, हरिपुर, सुरानी, बासा, नूरपुर, पासू, राजोल, मनेड़, नंदेहड़, मटौर, तियारा, ढुगियारी, इच्छी, ललेहड़, समीरपुर, मसरेहड़, बीरता, जलाड़ी, मसरूर, गाहलियां, जमानाबाद, डूंगा बाजार कांगड़ा व सुधेड़ क्षेत्र के लोग भी वैश्विक महामारी की चपेट में आए हैं।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::

सलिहार व बीहन कंटेनमेंट जोन घोषित

ज्वालामुखी उपमंडल के चंगर क्षेत्र की पंचायत सलिहार में पिछले कुछ दिन से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। पिछले दिनों यहां कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई थी। अब प्रशासन ने पंचायत के वार्ड पांच, छह व सात को पांच दिन के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इन तीनों वार्डों को सील कर दिया है। यहां आने-जाने वालों पर पूर्णता पाबंदी रहेगी। इसके अलावा परागपुर की बीहन पंचायत के वार्ड एक, दो, तीन, चार, पांच व छह को भी कंटेनमेंट जोन बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.