Move to Jagran APP

पांवटा साहिब में 11 जनवरी से लापता फोटोग्राफर का शव यमुना नदी में मिला

Photographer Deadbody Found in Yamuna 11 जनवरी से लापता फोटोग्राफर मनीष उर्फ बंटी का शव यमुना नदी से बरामद कर लिया गया है। 11 जनवरी को घर से निकलने के बाद मनीष सीधे ही पांवटा साहिब की चूड़ेश्वर कालोनी में रहने वाली एक महिला के घर ही गया था।

By Virender KumarEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:41 PM (IST)
पांवटा साहिब में 11 जनवरी से लापता फोटोग्राफर का शव यमुना नदी में मिला
पांवटा साहिब में 11 जनवरी से लापता फोटोग्राफर का शव यमुना नदी में मिला है। जागरण आर्काइव

नाहन, जागरण संवाददाता। Photographer Deadbody Found in Yamuna, सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल में 11 जनवरी से लापता फोटोग्राफर मनीष उर्फ बंटी का शव यमुना नदी से बरामद कर लिया गया है। 11 जनवरी को घर से निकलने के बाद मनीष सीधे ही पांवटा साहिब की चूड़ेश्वर कालोनी में रहने वाली एक महिला के घर ही गया था। इसकी तस्दीक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर ली थी। 12 जनवरी को तड़के मनीष महिला के घर से निकल गया। घर से निकलने के बाद मनीष ने महिला को फोन भी किया था।

loksabha election banner

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मनीष की मूवमेंट को लेकर एक सटीक जानकारी यह हासिल की थी कि वह यमुना नदी की तरफ गया है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को ही गोताखोरों व ड्रोन की मदद से मनीष की तलाश यमुना में शुरू कर दी। आखिर में शाम चार बजे के आसपास पुलिस को मनीष का शव बरामद हो गया, जिसकी शिनाख्त परिवार वालों ने कर दी है। मनीष की जेब से मोबाइल भी बरामद हुआ है। लिहाजा यह माना जा रहा है कि पानी में डूबने के तुरंत बाद ही उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया था।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। मगर बाद में स्वजन ने एक महिला पर मनीष को अगवा करने की आशंका जाहिर की थी। लिहाजा, पुलिस ने बगैर देरी के अपहरण का मामला दर्ज किया था।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मनीष का शव बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने माना कि सीसीटीवी फुटेज को क्रमबद्ध तरीके से खंगाला गया था। इसमें उसकी अंतिम लोकेशन यमुना की तरफ जाने वाले रास्ते की आई थी। लिहाजा, सर्च शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.