लुधियाड़ में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव Kangra News
जवाली क्षेत्र की पंचायत लुधियाड़ में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
भरमाड़, जेएनएन। जवाली क्षेत्र की पंचायत लुधियाड़ में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यक्ति का शव खेतों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केवल कुमार (45) पुत्र जैसी राम वार्ड नंबर पांच का निवासी था। उसकेा परिजनों ने बताया केवल कुमार गांव दरकाटी में दर्जी का काम करता था। हर रोज की तरह सुबह दुकान के लिए निकला था। शाम को जब घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तालाश शुरू कर दी।
परिवार के सदस्यों ने बताया रातभर ढूंढते रहे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। सुबह जब उसका भाई बिल्लो कुमार अपने खेतों की अोर गया तो उसे पेड़ से लटका हुअा कुछ दिखाई दिया। यह केवल कुमार का शव था। उसी समय उसने अपने परिवार के सदस्यों व पंचायत प्रधान वीना देवी को सूचित किया।
प्रधान ने उसी समय पुलिस थाना जवाली को सूचना दी। जवाली पुलिस ने मौके पर जाकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया। मृतक केवल कुमार के परिजनों के बयान लिए हैं। डीएसपी ओंकार सिंह ठाकुर ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।