घर से लापता बुजुर्ग का ब्यास नदी में मिला शव
कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर में ब्यास नदी में एक बुजुर्ग व्यक्ित का शव बरामद हुआ है। उक्त व्यक्ित एक दिन पहले से घर से लापता था।
By Munish Kumar DixitEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 05:46 PM (IST)
जेएनएन, जयसिंहपुर/लंबागांव: जयसिंहपुर उपमंडल मुख्यालय के साथ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के नीचे ब्यास नदी में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि इस बारे सोमवार सुबह जयसिंहपुर पंचायत के प्रधान राजपाल धीमान ने पुलिस को सूचित किया था।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा फायर ब्रिगेड कर्मियों की सहायता से ब्यास नदी से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान माली राम (82) पुत्र रेलू राम निवासी नेतरु के रूप में हुई है। मृतक पिछले कल सुबह 11 बजे से घर से गायब था। घर वाले अभी उसे रिश्तेदारी में ढूंढ ही रहे थे कि उसका शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांगड़ा की अन्य खबरों के लिए यहां क्िलक करें:
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें