दिसंबर से लापता थी चंबी में मृत मिली लड़की
chambi died body identified जिला कागड़ा के शाहपुर उपमंडल के तहत चंबी में शनिवार को मिले नाबालिग लड़के के शव की पहचान हो गई है।
धर्मशाला, जेएनएन। जिला कागड़ा के शाहपुर उपमंडल के तहत चंबी में शनिवार को मिले नाबालिग लड़के के शव की पहचान हो गई है। यह लड़की जिला ऊना के हरोली क्षेत्र की है। अहम यह है कि लड़की दिसंबर माह से लापता थी। उसके परिजनों ने पुलिस थाना हरोली में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। रविवार को उनके परिजनों ने टाडा मेडिकल कालेज में लड़की की पहचान की। लड़की के शव को परिजनों के हवाले करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस बात को लेकर जाच में जुट गई है कि यह लड़की यहा कैसे पहुंची तथा तीन माह से कहां थी।
शनिवार को चंबी रेन शेल्टर में नाबालिग का शव रजाई में लिपटा मिला था। इस स्थिति में शव बरामद हुआ था, उससे लग रहा था कि उसे मारकर रजाई में लपेटकर रेन शेल्टर में रखा गया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक टैक्सी चालक ने रेन शेल्टर में लड़की का शव रजाई में लिपटा हुआ देखा। उसने इस संबंध में सूचना शाहपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लड़की ने नीले रंग का सूट पहना था। शव के पास ऐसा कोई भी दस्तावेज व आइकार्ड नहीं मिला है, जिससे पहचान हो सके। जिस हालत में शव मिला है, उससे स्पष्ट है कि लड़की की पहले हत्या की है और उसके बाद शव को रजाई में लपेटकर रेन शेल्टर में रखा है। पुलिस अधीक्षक कागड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।