बीड़ पहुंचीं अभिनेत्री फातिमा सना, पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया
दंगल फिल्म से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने शुक्रवार को बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग की। उन्होंने बीड़ बिलिेंग की वादियों का भी खूब लुत्फ उठाया।
मुनीष दीक्षित, बैजनाथ
दंगल फिल्म से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने शुक्रवार को बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाया। फातिमा यहा अपने कुछ दोस्तों और स्वजनों के साथ पहुंची थीं। उन्होंने यहा प्राकृतिक नजारों का भी लुत्फ उठाया।
धौलाधार स्काई स्पोर्ट्स एडवेंचर एजेंसी के नामी पायलट वीरू ने फातिमा को पैराग्लाइडिंग करवाई। फातिमा ने बताया कि उन्हें बीड़ बिलिंग घाटी काफी अच्छी लगी। यहा उड़ान भरने का उन्हें काफी आनंद आया। वहीं, धौलाधार स्काई स्पोर्ट्स एडवेंचर एजेंसी की संचालक ज्योति ठाकुर व पायलट देव आर्य ठाकुर ने बताया कि फातिमा ने बिलिंग की वादियों का खूब लुत्फ उठाया। फातिमा ने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड की प्रसिद्ध फिल्म दंगल में गीता फोगाट का किरदार निभाया था। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वह फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी नजर आई थीं।