आग से हराबाग जंगल में वन संपदा को नुकसान
वन मंडल जोगेंद्रनगर के हराबाग जंगल में आग से करीब 2000 पौधे जलकर राख हुए हैं। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वन विभाग ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करवाया है।
जोगेंद्रनगर, संवाद सहयोगी। मंडी जिले के तहत वन मंडल जोगेंद्रनगर के हराबाग जंगल में आग से करीब 2000 पौधे जलकर राख हुए हैं। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वन विभाग ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करवाया है।
वीरवार को वन विभाग के बीओ हेम ङ्क्षसह व वन रक्षक चिराग बहल ने नुकसान का जायजा लिया। शहर से चार किलोमीटर दूर हराबाग जंगल में बुधवार देर शाम आग से दहक उठा। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी रही लेकिन जंगल में काफी फैल चुकी थी। आग पर काबू न पाया जा सका। दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल प्रभारी शेर ङ्क्षसह सकलानी की अगुआई में दमकल की टीम फायर टेंडर के साथ घटनास्थल पर पहुंची। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक बहुमूल्य वन संपदा राख के ढेर में तबदील हो चुकी थी।
राहत की बात यह रही आग की चपेट में आने वाले रिहायशी इलाके को सुरक्षित बचाया जा सका। वनमंडलाधिकारी राकेश कटोच, वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र सिंह डोगरा ने हराबाग जंगल में आग की घटना की पुष्टि करते हुए कहा इस जंगल में 2015 में पौधारोपण किया गया था। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में वनों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।