Curfew में ढील के बावजूद नहीं मान रहे लोग, हिमाचल में अब तक 186 पर कार्रवाई
Curfew Updates प्रदेश में कुछ लोग कफ्यरू का उल्लंघन कर रहे हैं। हालांकि कफ्यरू में शुक्रवार को कई घंटों की ढील दी गई थी।
शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। प्रदेश में कुछ लोग कफ्यरू का उल्लंघन कर रहे हैं। हालांकि कफ्यरू में शुक्रवार को कई घंटों की ढील दी गई थी। बावजूद इसके लोगों ने सरकार के आदेश को नहीं माना। एक दिन में कुल 26 केस दर्ज हुए और 37 आरोपितों की गिरफ्तारी की, जबकि तीन दिन में कुल 174 केस दर्ज किए हैं और कुल 186 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। एसपी कानून एवं व्यवस्था डॉ. खुशहाल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि जिलों में कफ्यरू में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक की ढील दी गई थी। ऐसा इसलिए किया गया ताकि लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीद कर सकें। पुलिस जिला बद्दी सहित लाहुल-स्पीति और सिरमौर जिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बिलासपुर में 11 पर केस
जिला बिलासपुर में कफ्यरू के दौरान घर से बाहर वाहन निकालने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने लगभग 11 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। पुलिस ने घुमारवीं, भराड़ी, बिलासपुर तथा बरमाणा में यह कार्रवाई की है। सबसे अधिक मामले सदर में लगभग पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हैं जबकि भराड़ी में तीन, घुमारवीं में एक मामला तथा बरमाणा में दो मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा घुमारवीं में एक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग ने घर से बाहर निकलने पर मना किया था लेकिन इसके बावजूद वह घर से बाहर निकल गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामलों की पुष्टि की है।
पुलिस ने वाहन किए जब्त
हमीरपुर में जिला पुलिस की टीम ने डीएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा व एसएचओ प्रवीण राणा के नेतृत्व में कफ्यरू में ढील के दौरान बिना मतलब घूम रहे दो स्कूटर व एक टैक्सी को कब्जे में लिया है।