केंद्रीय विवि में पीजी प्रवेश परीक्षा अब 18 को
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 07:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा अब 18 अक्टूबर को होगी। इससे पहले विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षाओं की तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की थी। प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट, एडमिट कार्ड अपने लॉगइन आइडी पर पहली अक्टूबर से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा परिणाम 30 अक्टूबर को विवि की वेबसाइट पर घोषित कर दिया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें