ब्यास नदी में दिखे मगरमच्छ, मछुआरों सहित स्थानीय लोगों में भी दहशत
crocodile in Vyas River इंदौरा क्षेत्र के तहत ब्यास नदी में मगरमच्छ दिखने से मछुआरे दहशत में हैं।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 12:00 PM (IST)
इंदौरा, जेएनएन। ब्यास नदी में मगरमच्छ दिखने से मछुआरे दहशत में हैं। मछुआरे राजकुमार राजू ने ब्यास में तीन से चार मगरमच्छ उस स्थान पर देखे हैं, जहां से नदी इंदौरा क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटती है। राजकुमार राजू के मुताबिक वे मछली पकडऩे रोज ब्यास में जाते हैं और उन्होंने तीन-चार मगरमच्छ देखे हैं। इस कारण अब नदी में जाने से भय लग रहा है।
उन्होंने प्रशासन से भी मांग उठाई है कि क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जाए, क्योंकि रोजाना मछुआरे मछलियां पकडऩे जाते हैं और ऐसे में उनसे कोई अनहोनी न हो जाए। उधर, काठगढ़ पंचायत के उपप्रधान शेर अली ने कहा उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो प्रशासन से बात की जाएगी, क्योंकि गुज्जर समुदाय के लोग रोज भैंसों को पानी पिलाने नदी की ओर जाते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें