विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शापिंग कांप्लेक्स, बहुमंजिला पार्किंग की खोदाई से सड़क में दरारें

By Neeraj Kumar AzadEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 11:05 PM (IST)

मंडी शहर के यू ब्लाक भवन के स्थान पर शाङ्क्षपग कांप्लेक्स व बहुमंजिला पार्किंग के बेसमेंट के लिए खोदाई से ...और पढ़ें

मंडी में सड़क की खोदाई से आई दरारे। जागरण
मंडी में सड़क की खोदाई से आई दरारे। जागरण

मंडी, संवाद सहयोगी। मंडी शहर के यू ब्लाक भवन के स्थान पर शाङ्क्षपग कांप्लेक्स व बहुमंजिला पार्किंग के बेसमेंट के लिए खोदाई से आसपास के क्षेत्र व सड़क में दरारें आ गई हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए जाने वाली सड़क के साथ-साथ संस्थान के प्रांगण का भी धंसने का खतरा पैदा हो गया। आसपास रहने वाले लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। निर्माण कार्य को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

दरारें आने से सड़क धंसने का खतरा मंडरा रहा है। इससे स्थानीय लोगों, स्कूल, बैंक, जिम व सैलून आने जाने वालों के लिए परेशानी हो रही है। सड़क सुविधा बाधित होने से व्यापारियों को भी अतिरिक्त भाड़े की मार झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने जनता की सुविधा के लिए सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। इससे लोगों को किसी अनहोनी से बचाया जा सके।

एआरसी कांप्लेक्स स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा प्रभारी ने भी यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से अहम कदम उठाने का आग्रह किया है। सड़क में दरार आने से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के स्टाफ के सदस्य भी खौफ के साये में कार्य करने को मजबूर हैं। संस्थान पहुंचने व यहां से वापस अपने घर जाना कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

शहर के स्कूल बाजार में पार्किंग, शापिंग कांप्लेक्स और स्कूल का निर्माण कर रही कंपनी को खोदाई का काम बंद करने को कहा है। सबसे पहले निर्माण कार्य से हुए नुकसान और संभावित नुकसान की रोकथाम की दिशा में कार्य करने के निर्देश भी दिए हैं। निर्माण कार्य में लापरवाही बरत कर दूसरों के लिए परेशानी खड़ी करने के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

-अरिंदम चौधरी, उपायुक्त मंडी।