Coronavirus: कोरोना महामारी के बीच सेवाएं दे रहे पुलिस कर्मियों को मिलेगी विशेष रिफ्रेशमेंट, बजट जारी
Coronavirus कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे पुलिस कर्मियों को अब विशेष रिफ्रेशमेंट से राहत मिलेगी।
शिमला, जेएनएन। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे पुलिस कर्मियों को अब विशेष रिफ्रेशमेंट से राहत मिलेगी। चौबीस घंटे में आठ घंटे से ज्यादा ड्यूटी निभाने वाले कर्मचारियों को प्रति दिन 50 रुपये का रिफ्रेशमेंट दिया जाएगा। इसमें ब्रेड पकौड़ा, या सेंडबिच होंगे, लेकिन इसका फैसला जिलों के पुलिस अधीक्षक लेंगे।
अभी इन्हें केले और संतरे दिए जा रहे थे। इससे पेट नहीं भरने से इसमें बदलाव करने की मांग उठी।
इस संबंध में बुधवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसआर मरडी ने जिलों के लिए 45 लाख 50 हजार रुपये आवंटित कर दिए। अभी पंद्रह हजार पुलिस कर्मियों की कफ्र्यू और लॉकडाउन ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से अधिकांश कर्मी आठ घंटे से ज्यादा सेवाएं दे रहे हैं। इस कारण रिफ्रेशमेंट का लाभ हरेक को मिलेगा। मरडी ने तीनों रेंज के आइजी, डीआइजी, सभी जिलों के एसपी को इस बारे में उचित निर्देश जारी कर दिए हैं।
किस जिले को कितना पैसा
पुलिस जिला,राशि
- बद्दी, 5 लाख
- बिलासपुर, 3.50
- चंबा, 4
- हमीरपुर, 2.50
- कांगड़ा, 6
- किन्नौर, .50
- कुल्लू, 2
- लाहुल, .50
- मंडी, 5
- शिमला, 5
- सिरमौर, 3
- सोलन, 3.50
- ऊना, 5
- कुल,45.50 नोट : राशि लाखों में