Move to Jagran APP

कांगड़ा बस अड्डे पर 24 घंटे तक भूखे फंसे रहे 14 लोग, देर रात पहुंचा प्रशासन तो ली राहत की सांस

Coronavirus कारोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने लॉकडाउन कर दिया है। लेकिन कई जगह लोग फंस गए हैँ।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 09:42 AM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 09:42 AM (IST)
कांगड़ा बस अड्डे पर 24 घंटे तक भूखे फंसे रहे 14 लोग, देर रात पहुंचा प्रशासन तो ली राहत की सांस
कांगड़ा बस अड्डे पर 24 घंटे तक भूखे फंसे रहे 14 लोग, देर रात पहुंचा प्रशासन तो ली राहत की सांस

कागड़ा, जेएनएन। काेरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने लॉकडाउन कर दिया है। लेकिन कई जगह लोग फंस गए हैँ। कांगड़ा बस अड्डे में शनिवार रात से 14 लोग फंसे हुए थे। जनता होने के कारण 24 घंटे तक खाना भी नसीब नहीं हुआ, रविवार रात 11:30 बजे कांगड़ा प्रशासन को इस संबंध जानकारी मिली तो उन तक कुछ मदद पहुंच सकी। कांगड़ा बस स्टैंड में जम्मू कश्मीर व उत्तर प्रदेश के 14 लोग घर जाने के लिए बसों के इंतजार में थे, लेकिल जनता कर्फ्यू होने के कारण ये शनिवार रात से ही कांगड़ा बस स्टैंड में बैठे हुए थे। पूरे देश में जनता कर्फ्यू होने के कारण किसी भी राज्य की बसें ना आने जाने के कारण इनकी परेशानी बढ़ गई थी। 14 लोगों में 13 जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों से संबंधित थे जबकि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश से संबंधित था।

loksabha election banner

जनता कर्फ्यू होने के कारण कांगड़ा बस स्टैंड भी पूर्णतया खाली व बंद था, जिससे 14 लोग खाने के लिए भी परेशान हो गए थे। ऐसे में कांगड़ा के एक व्यक्ति ने रविवार रात्रि तकरीबन 11:30 बजे कांगड़ा प्रशासन को इसकी सूचना दी कि कांगड़ा बस स्टैंड में तकरीबन 14 लोग भूखे बैठे हैं और अपने राज्यों में जाने के लिए बसों के इंतजार में हैं। ऐसे में कांगड़ा उपमंडल अधिकारी जतिन लाल व नायब तहसीलदार अपूर्व शर्मा रात्रि 11:30 बजे ही एकाएक कांगड़ा बस स्टैंड पहुंचे और इनसे बात की।

नायब तहसीलदार अपूर्व शर्मा ने बताया यह लोग अपने घरों को जाने के लिए कांगड़ा बस स्टैंड में बसों के इंतजार में थे परंतु जनता कर्फ्यू होने के कारण कोई भी बस नहीं चल रही थी जिससे यह 14 लोग शनिवार रात्रि ही कांगड़ा बस स्टैंड में बैठे हुए थे। उन्होंने बताया प्रशासन ने इनकी पहले खाने की व्यवस्था की व उसके बाद इन्हें कांगड़ा मंदिर सराय में ठहराया गया। उन्होंने बताया सुबह जम्मू कश्मीर के 13 लोग जम्मू कश्मीर रवाना हो गए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति अपने घर जाने के लिए बस के इंतजार में है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है संकट की इस घड़ी में कोई भी व्यक्ति परेशान व फंसा हुआ दिखे तू इसकी सूचना क प्रशासन को दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.