Move to Jagran APP

Coronavirus: मुंबई से लौटे कांगड़ा के लोग परौर पहुंचाए, सभी की सैंपलिंग शुरू; 28 में दिखे प्रारंभिक लक्षण

कोरोना वायरस अौर लॉकडाउन के बीच अन्य राज्यों में फंसे लोगों को लेकर दो ट्रेन सुबह रेलवे स्टेशन ऊना पर पहुंची।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 12:31 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 12:31 PM (IST)
Coronavirus: मुंबई से लौटे कांगड़ा के लोग परौर पहुंचाए, सभी की सैंपलिंग शुरू; 28 में दिखे प्रारंभिक लक्षण
Coronavirus: मुंबई से लौटे कांगड़ा के लोग परौर पहुंचाए, सभी की सैंपलिंग शुरू; 28 में दिखे प्रारंभिक लक्षण

पालमपुर, जेएनएन। कोरोना वायरस अौर लॉकडाउन के बीच अन्य राज्यों में फंसे लोगों को लेकर दो ट्रेन सुबह रेलवे स्टेशन ऊना पर पहुंची। ऊना से बसों के माध्यम से लोगों को आगे भेजा गया। जिला कांगड़ा के 265 लोग मुंबई से वापस पहुंचे हैं। महाराष्ट्र में खासतौर पर मुंबई में कोरोना वायरस का ज्यादा खौफ है, इस कारण प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

loksabha election banner

सभी लोगों को परौर स्थित सत्संग भवन में लाया गया है, यहां इनकी स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के बाद इन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। परौर में प्रारंभिक जांच के दौरान 28 लोगों में कोरोना के कुछ लक्षण देखे गए हैं। प्रशासन मुंबई से लौटे सभी लोगों के कोरोना सैंपल ले रहा है। पालमपुर स्थित आइएचबीटी लैब में इन सैंपल को जांच के लिए लगाया जाएगा।

एमएस डॉ. विनय महाजन ने बताया पालपमुर सिविल अस्पताल में 20-20 लोगों को सैंपल लेने के लिए लाया जा रहा है। अस्पताल में ओपीडी भी चल रही हैं। सैंपलिंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामोत्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कुछ लोगों में लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन आम फ्लू भी हो सकता है। सभी लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। इन लोगों में कई बुजुर्ग व बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें होम क्वारंटाइन भी किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य लोगों को 14 दिन तक संस्थागत क्वारंटाइन में रहना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.