Coronavirus Alert: माता-पिता के साथ मुंबई से लौटी है कोरोना संक्रमित 19 साल की युवती, दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव
जिला मंडी के उपमंडल धर्मपुर में अब मुंबई से लौटी एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है।
धर्मपुर, जेएनएन। जिला मंडी के उपमंडल धर्मपुर में अब मुंबई से लौटी एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह युवती 18 मई को मुंबई से अपने परिवार के साथ धर्मपुर पहुंची थी। इनको संधोल में क्वारंटाइन किया गया था। इनके शनिवार को सैंपल लिए गए थे। जिसमें युवती के पॉजिटिव आने के बाद धर्मपुर प्रशासन युवती को अब वहां से लाने के लिए निकल गया है।
युवती की उम्र 19 साल बताई जा रही है। युवती में आरंभिक तौर पर किसी तरह के लक्षण नहीं पाए गए थे, लेकिन प्रशासन की ओर से एहतियातन सैंपल ले लिए गए थे। शनिवार को हालांकि इसमें हलके लक्षण दिखने शुरू हुए थे।
अब रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि इसके माता-पिता की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि इससे पहले मुंबई से लौटे चार लोग पॉजिटिव आए हैं, जिनमें तीन एक परिवार से थे।
इससे पहलेे चार मामले आए थे जिनमें से तीन की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। बता दें कि अब तक 9 एक्टिव केस हो चुके हैं। मुंबई से अब तक 166 लोग वापस आ चुके हैं। अब तक कुल 11 केस मंडी जिला में हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हुई है।