Move to Jagran APP

Coronavirus: हिमाचल पुलिस ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दिया 30 जून तक सेवाविस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस के 23 कर्मचारियों को सेवा विस्तार का तोहफा दिया गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 05:23 PM (IST)
Coronavirus: हिमाचल पुलिस ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दिया 30 जून तक सेवाविस्तार
Coronavirus: हिमाचल पुलिस ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दिया 30 जून तक सेवाविस्तार

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश पुलिस के 23 कर्मचारियों को सेवा विस्तार का तोहफा दिया गया है। यह कर्मचारी इसी महीने 31 मार्च को रिटायर हो रहे थे। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इन्हें 30 जून तक सेवा विस्तार दिया गया है। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार ने इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी की। पुलिस विभाग में अभी और स्टाफ की जरूरत है।

loksabha election banner

इस कारण इन कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया जा रहा है। इनमें कुक से लेकर इस इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें प्रताप सिंह, मदन सिंह, त्रिलोक राज, जनक राज, गुरमीत सिंह, राजकुमार, त्रिलोक, बुद्धि सिंह, कुशाल देव, प्रेमराज, अशोक, सुभाष, धर्मपाल, देवी लाल, उत्तम सिंह, सुरेंद्र कुमार, मोहन लाल, प्रभा दयाल, शक्ति चंद, किशन चंद,  रणजीत सिंह और बिहारी लाल शामिल हैं। डीजीपी एसआर मरड़ी ने सेवा विस्तार देने की पुष्टि की है। इन कर्मचारियों को भी लॉकडाउन और कर्फ्यू ड्यूटी में तैनात किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.