कांगड़ा में फिर बदला मौसम का मिजाज, ठंड बढ़ी
जेएनएन, धर्मशाला : मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही कांगड़ा घाटी में शीतलहर तेज हो गई है।
जेएनएन, धर्मशाला : मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही कांगड़ा घाटी में शीतलहर तेज हो गई है। हालांकि रविवार सुबह शुरुआत में आसमान साफ था, लेकिन जैसे ही सूर्य के निकलने का समय हुआ तो काले बादलों ने आसमान को पूरी तरह से ढक लिया। इसी बीच सर्द हवाएं भी चलनी शुरू हो गई हैं। हालांकि शनिवार को शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम पारे में मौसम विभाग ने कुछ बढ़ोतरी दर्ज की है। शनिवार को न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं वीकेंड के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी धर्मशाला के मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या भी पिछले दिनों की तुलना में बढ़ी और अब संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि 20 से 24 फरवरी तक मुख्य बौद्ध मंदिर में दलाईलामा की टी¨चग का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के बौद्ध अनुयायी भी यहां पहुंचेंगे, ऐसे में होटल कारोबारियों का कारोबार भी बढ़ने की संभावना है। हालांकि इस बार मैक्लोडगंज में करीब तीन बार बर्फबारी होने से होटल व्यवसायियों के लिए कुछ हद तक लाभदायक रही है। मुख्य बौद्ध मंदिर में दलाईलामा की टी¨चग का आयोजन 20 से 24 फरवरी तक होगा। ऐसे में मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है और इससे होटल कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा। वहीं पिछले दिनों की तुलना में मौजूदा समय में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है।
-डॉ. विशाल नैहरिया, संयुक्त सचिव होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला धर्मशाला शहर में 24 घंटों के दौरान न्यूनतम पारे में 0.2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। हालांकि बादलों के छाने से अधिकतम पारे में गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम शाम पांच बजे रिकॉर्ड किया जाएगा।
-वीरेंद्र शर्मा, प्रभारी मौसम विभाग।