Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता

विधायक पवन काजल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुट जाने को कहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Mar 2018 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 22 Mar 2018 11:02 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता
लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, कांगड़ा :

loksabha election banner

विधायक पवन काजल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता से किए वादों के अनुसार कार्य न करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मटौर में ब्लॉक ांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहले बजट में बेरोजगारों व पेंशनर्स के साथ किए वादों को दरकिनार कर दिया है। प्रदेश में नए शिक्षण संस्थान खोलना तो दूर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह की ओर से खोले शिक्षण संस्थानों को भाजपा सरकार बंद करने पर तुली है। उन्होंने ब्लॉक पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने को कहा।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश वालिया ने की। बैठक में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से राजनीतिक आधार पर कर्मचारियों के तबादले न करने, सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पद भरने, 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनर्स को क्रमश: 5, 10 और 15 फीसद भत्ता बढ़ोतरी मूल पेंशन में जोड़ने की मांग की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम बरसोला ने भी संबोधित किया। कार्यकारिणी में आमंत्रित सदस्यों व विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के चयन का अधिकार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश वालिया को दिया गया। बैठक में कांता सरोच, चुनीलाल, रोशल लाल ¨सहोतरा, रामचंद, हेमराज चौधरी, तिलक राज, होशियार ¨सह व रजनीश चौधरी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.