हिमाचल: गगरेट से कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्य आम आदमी पार्टी में शामिल, लगाए गंभीर आरोप
Himachal Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी की पंजाब में धमाकेदार जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में उथल पुथल मचा दी है। गगरेट के अम्बोटा से कांग्रेस समर्थित जिला परिषद पार्षद ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

गगरेट, संवाद सहयोगी। Himachal Aam Aadmi Party, पंजाब चुनाव के बाद लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी में पलायन जारी है। पहले युवा कांग्रेस के महासचिव ईशान ओहरी ने कांग्रेस से त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस अभी इस सदमे से बाहर निकली ही नहीं थी कि अब विधानसभा क्षेत्र गगरेट की एकमात्र कांग्रेस समर्थित सदस्य रजनी चौधरी ने आम आदमी पार्टी में जाने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को रजनी चौधरी शिमला में आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगी। रजनी चौधरी ने बताया कि बेहद विपरीत स्थितियों में कांग्रेस के लिए संघर्ष करके उसने जिला परिषद सीट जीतकर स्थानीय नेता की झोली में डाली थी। कुछ दिन तो पार्टी ने बेहद अच्छा व्यवहार किया। लेकिन उसके बाद से लगातार स्थानीय नेता हर कार्यक्रम में इग्नोर करते रहे।
रजनी चौधरी ने बताया कांग्रेस मात्र चंद चाटुकारों की पार्टी बनकर रह गई है। इन्ही चंद चाटुकारों ने इंटरनेट मीडिया पर फेक आई डी बनाकर बेहद असभ्य भाषा में उनके खिलाफ षड्यंत्र रचे, जबकि वह एक साधारण कार्यकर्ता थीं। उन्होंने कभी पार्टी विरोधी कार्य नहीं किया। लेकिन कांग्रेस में सिर्फ वह ही कार्यकर्ता कामयाब है, जिसे चमचागिरी करनी आती है या फिर अपने नेता की झूठी खुशामद।
उन्होंने कहा पार्टी छोड़ने का दुख है, कुछ सीनियर नेताओं ने रोकने के लिए फोन भी किए। लेकिन बहुत सहन किया अब कांग्रेस से नाता तोड़ रही हूं। रजनी चौधरी ने बताया आम आदमी पार्टी हिमाचल का भविष्य है और साफ सुथरी पार्टी है इसलिए अब आगे का सफर आम आदमी पार्टी के साथ होगा। रजनी चौधरी विधानसभा गगरेट के वार्ड अम्बोटा से जिला परिषद सदस्य हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।