कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल बोलीं, अगले विधानसभा चुनाव में अहम होगी सोशल मीडिया की भूमिका
Congress Social Media हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इसमें अध्यक्ष अभिषेक राणा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी जुड़ीं।
शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इसमें अध्यक्ष अभिषेक राणा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी जुड़ीं। रजनी पाटिल ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहेगी। इस दौरान सोशल मीडिया टीम के कार्यों की समीक्षा की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अब जिला व ब्लॉक स्तर की सोशल मीडिया के पदाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की जाएगी।
कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया का देशभर में अहम रोल रहा है। बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सरल पटेल व सह प्रभारी लव दत्ता ने भी भाग लिया।