Move to Jagran APP

उपचुनाव में हार के बाद कोमा में चली गई है सरकार, 2022 में जनता देगी दूसरी डोज : कांग्रेस

Himachal Jairam Govt हिमाचल में चारों उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा क्या साफ हुआ सरकार कोमा में चली गई है। मुख्यमंत्री अभी तक भी हार का ही रोना रो रहे हैं। सरकार इस शोकाकुल स्थिति से बाहर निकले और जनसमस्याओं के निराकरण की ओर ध्यान दे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 02:55 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 02:55 PM (IST)
हिमाचल कांग्रेस प्रवक्‍ता ने जयराम सरकार पर निशाना साधा है।

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। Himachal Jairam Govt, हिमाचल में चारों उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा क्या साफ हुआ सरकार कोमा में चली गई है। मुख्यमंत्री अभी तक भी हार का ही रोना रो रहे हैं। सरकार इस शोकाकुल स्थिति से बाहर निकले और जनसमस्याओं के निराकरण की ओर ध्यान दे। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था बिखर चुकी है। किसान महंगे बीजों से राहत चाहते हैं। ट्रैक्टर बुआई के प्रति घंटा रेट तय हों, इसके इंतजार में हैं। महंगाई से राहत प्राप्त हो इसके इंतजार में हैं। कर्मचारी निराशा हताशा की स्थिति में हैं। सरकार को इन सब विकट परिस्थितियों को हल करने की ओर सोचना होगा। लेकिन यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि सरकार जनसमस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रवक्‍ता ने कहा मुख्यमंत्री जयरमा प्रधानमंत्री की जी हजूरी में ही अपना वक्त जाया कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के बावजूद आमजन के उपयोग की आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में कोई कमी नहीं हुई है। सरकार कीमतों में कमी सुनिश्चित बनाए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। बेरोज़गारों की निराशा खत्म करनी चाहिए। महंगाई विकराल रूप धारण कर चुकी है उसको कम करने के उपाय करने चाहिएं।

करुणामूलक आधार पर नौकरियों की आस लगाए लगभग 4500 लोग पिछले 100 दिन से धरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार ने उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यह असंवेदनशीलता है। दीपक शर्मा ने कहा चार उपचुनावों में जनता ने जो वैक्सीन भाजपा को लगाई है उसका असर अवश्य होगा और 2022 में जब दूसरी डोज जनता देगी तब मुकम्मल इलाज संभव होगा। कांग्रेस नेता ने उम्मीद जताई कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीरता दिखाएगी और त्रस्त जनता को राहत प्रदान करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.