Move to Jagran APP

नगर निगम पालमपुर में आेबीसी वर्ग के लिए भी आरक्षित किए जाएं दो वार्ड : कांग्रेस ओबीसी सेल

Nagar Nigam Palampur पालमपुर कांग्रेस अोबीसी सेल ने नगर निगम पालमपुर में अोबीसी के लिए भी वार्ड अारक्षित करने की मांग की है। पालमपुर को नगर निगम का दर्जा दिए जाने का स्वागत है। पालमपुर नगर निगम क्षेत्र में बहुत से अोबीसी वर्ग के लोग निवास करते हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 12:39 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 12:39 PM (IST)
नगर निगम पालमपुर में आेबीसी वर्ग के लिए भी आरक्षित किए जाएं दो वार्ड : कांग्रेस ओबीसी सेल
पालमपुर कांग्रेस अोबीसी सेल ने नगर निगम पालमपुर में अोबीसी के लिए भी वार्ड अारक्षित करने की मांग की है।

पालमपुर, जेएनएन। पालमपुर कांग्रेस अोबीसी सेल ने नगर निगम पालमपुर में अोबीसी के लिए भी वार्ड अारक्षित करने की मांग की है। पालमपुर को नगर निगम का दर्जा दिए जाने का स्वागत है। पालमपुर नगर निगम क्षेत्र में बहुत से अोबीसी वर्ग के लोग निवास करते हैं। अोबीसी सेल के प्रधान जगदीश जग्गी व अन्य सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि रोस्टर को बदलकर अोबीसी के लिए भी अारक्षित दो पदों का सरकार प्रावधान करे। इसका समर्थन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद ने भी किया है। उन्होंने सरकार से अोबीसी के हितों को ध्यान में रखने की मांग की है।

loksabha election banner

अोबीसी सेल के महासचिव जिला कांग्रेस रोशन चौधरी, सचिव जिला कांग्रेस अजमेर चौधरी, महासचिव ब्लाक पालमपुर कुलदीप चौधरी, सेवादल पालमपुर के अध्यक्ष अशोक चौधरी व देसराज चौधरी ने मांग की है कि नगर निगम पालमपुर में दो वार्ड अोबीसी के लिए भी अारक्षित किए जाएं। अोबीसी समुदाय को भी प्रतिनिधित्व का मौका दिया जाए। वर्तमान में जो रोस्टर जारी हुअा है उसमें परिवर्तन करके अोबीसी को भी स्थान दिया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.