Sonia Gandhi In Shimla: पंजाब में सीएम बनाने के बाद शिमला पहुंची सोनिया गांधी, राहुल भी आएंगे
Sonia Gandhi In Shimla पंजाब में सियासी उठापठक और नए सीएम के चयन के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंच गई हैं। राहुल गांधी भी शाम तक शिमला पहुंचेंगे। पूरे परिवार का तीन से चार दिन शिमला में रुकने का कार्यक्रम है।
शिमला, जागरण संवाददाता। Sonia Gandhi In Shimla, पंजाब में सियासी उठापठक और नए सीएम के चयन के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी छुट्टियां मनाने शिमला पहुंच गई हैं। राहुल गांधी भी शाम तक शिमला पहुंचेंगे। पूरे परिवार का तीन से चार दिन शिमला में रुकने का कार्यक्रम है। दिल्ली से चंडीगढ़ तक वह हवाई जहाज से पहुंची। चंडीगढ़ से शिमला वाया सड़क मार्ग आईं। कड़ी सुरक्षा के बीच सोनिया गांधी का काफिला शिमला पहुंचा। करीब पौने 11 बजे सोनिया गांधी का काफिला शिमला से गुजरा और 11:05 बजे छराबड़ा पहुंचा। होटल वाइल्ड फ्लावर हाल में रुकने के बजाय वह अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर पर ही रुकेंगी। पंजाब में राजनीतिक घटनाक्रम का पूरा फीडबैक अब वह शिमला से ही लेंगी।
सोनिया गांधी के आने से हिमाचल में पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। फोरलन कार्य के चलते बीच-बीच में सोनिया गांधी का काफिला जाम में भी फंसा। वाकनाघाट में कुछ देर के लिए वीवीआइपी काफिला जाम में फंसा रहा।
प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ शिमला में पहले से मौजूद हैं। प्रियंका का शिमला में 3 दिन तक रुकने का कार्यक्रम है। वीवीआइपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। प्रियंका के घर के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर जवानों की तैनाती कर दी गई है। राजधानी शिमला में पिछले सप्ताह से लेकर वीवीआइपी मूवमेंट बढ़ी हुई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 4 दिनों के शिमला दौरे पर आए हुए थे। बीते रविवार को ही वह दिल्ली लौटे। इसके बाद सोनिया गांधी भी शिमला पहुंची हैं। सोनिया गांधी का काफिला वाकना घाट में काफ़ी देर तक जाम में फंसा रहा।
प्रिंयका वाड्रा का शिमला के छराबड़ा में अपना घर है। अक्सर वह यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आती हैं। प्रिंयका वाड्रा का जब यह घर बन रहा था उस वक्त भी सोनिया गांधी अक्सर यहां पर आती थीं।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल