लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता एकजुट : कौंडल
कांग्रेस के जिला देहरा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूमा कौंडल का बुधवार को देहरा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अध्यक्ष बनाए जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, सांसद
संवाद सहयोगी, देहरा : कांग्रेस के जिला देहरा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रूमा कौंडल का बुधवार को देहरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रूमा कौंडल ने नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, सांसद विप्लव ठाकुर, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी उम्मीदवार को जिला देहरा से लीड दिलाएंगे। इसके बाद रूमा कौंडल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जसवां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार, देहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा, प्रदेश सचिव सुनील कश्यप, गुरवचन ¨सह, नीटू वालिया, केवल वालिया, पंकज शर्मा, ¨रपी सहित अन्य मौजूद रहे।