Move to Jagran APP

Himachal By Election: बिंदल और महेंद्र के खिलाफ लामबंद हुई कांग्रेस, चुनाव प्रचार पर रोक की मांग

कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ हमलावर रही है लेकिन अब मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधा है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 07:53 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 07:53 AM (IST)
Himachal By Election: बिंदल और महेंद्र के खिलाफ लामबंद हुई कांग्रेस, चुनाव प्रचार पर रोक की मांग
Himachal By Election: बिंदल और महेंद्र के खिलाफ लामबंद हुई कांग्रेस, चुनाव प्रचार पर रोक की मांग

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ हमलावर रही है लेकिन अब मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर डॉ. राजीव बिंदल और महेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार पर रोक लगाई जाए। इस बाबत कांग्रेस ने सोमवार को ज्ञापन मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, वेद प्रकाश ठाकुर, बलदेव ठाकुर, चंद्र शेखर शर्मा, यशवंत छाजटा, सुरेश नागटा, शकत राम कश्यप व विराज शर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

loksabha election banner

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से कांग्रेस की शिकायतों पर जल्द कार्रवाई का आग्रह किया। हैरानी जताई कि चुनाव ऑब्जर्वर भी इसे तवज्जो नहीं दे रहे हैं। हिमराल ने कहा कि नेताओं को नोटिस देने का कोई मतलब नहीं है और न ही मामला दर्ज करने का। इन नेताओं के चुनाव प्रचार पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए।

खट्टर ने सोनिया से माफी न मांगी तो होगा आंदोलन

प्रदेश महिला कांग्रेस ने सोनिया गांधी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री की टिप्पणी की निंदा करते हुए माफी मांगने के लिए कहा है। पार्टी ने खट्टर से पूछा है कि क्या उनके परिवार में नारियों को इसी तरह से संबोधित किया जाता है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनव चंदेल ने कहा है कि खट्टर के बयान से साफ है कि महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है। तर्क दिया कि एक ओर भाजपा देश में बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ का नारा देती है तो दूसरी तरफ सभाओं में नारी जगत का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि यदि खट्टर ने सोनिया गांधी से सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.