बज्रेश्वरी देवी से आशीर्वाद लेकर पवन काजल का बैजनाथ से प्रचार शुरू
Pawan kajal worship at Bajreshwari Devi temple kangra पवन काजल ने रविवार सुबह श्रीबज्रेश्वरी देवी मंदिर में शीश नवाकर चुनाव प्रचार अभियान आगाज किया।
कांगड़ा, बिमल बस्सी। कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने रविवार सुबह छह बजे श्रीबज्रेश्वरी देवी मंदिर में शीश नवाकर चुनाव प्रचार अभियान आगाज किया। उन्होंने बैजनाथ से प्रचार अभियान की शुरुआत की। यहां पूर्व विधायक किशोरी लाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पवन काजल ने यहां सभाओं को संबोधित किया।
कांगड़ा माता मंदिर में पंडित अश्विनी शर्मा ने उनकी पूजा-अर्चना करवाई तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुजारी पंडित उमेश शर्मा, विजय कुमार प्रधान सोहड़ा, विजय कुमार प्रधान इच्छी, संजीव सैनी उपप्रधान घुरकड़ी, सुरेश वालिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा अंकुश सैनी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पवन काजल ने कहा वह अपने किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत हमेशा माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में माथा टेककर ही करते हैं। काजल ने कहा सात नंबर उनका भाग्यशाली अंक है। अंकगणित की उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसलिए उन्होंने सप्ताह के सातवें दिन सात तारीख को सुबह का समय अंकगणित के हिसाब से ही चुना है।