Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रत्‍याशी भवानी सिंह पठानिया ने फतेहपुर में शुरू किया चुनाव प्रचार, भाजपा नहीं चुन पाई उम्‍मीदवार

Fatehpur By Election विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के उपचुनाव में भवानी सिंह पठानिया ने कांग्रेस की जीत पक्की करने के लिए अपने चुनाव प्रचार का अभियान शुरू कर दिया है। एक दिन में 17 से अधिक नुक्कड़ बैठकें करने के लिए भवानी आज सुबह फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में निकल पड़े।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 06 Oct 2021 01:26 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 01:26 PM (IST)
कांग्रेस प्रत्‍याशी भवानी सिंह पठानिया ने फतेहपुर में शुरू किया चुनाव प्रचार, भाजपा नहीं चुन पाई उम्‍मीदवार
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के उपचुनाव में भवानी सिंह पठानिया ने चुनाव प्रचार का अभियान शुरू कर दिया है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Fatehpur By Election, विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के उपचुनाव में भवानी सिंह पठानिया ने कांग्रेस की जीत पक्की करने के लिए अपने चुनाव प्रचार का अभियान शुरू कर दिया है। एक दिन में 17 से अधिक नुक्कड़ बैठकें करने के लिए भवानी आज सुबह फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में निकल पड़े। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज सुबह दस बजे जखबड़ में किया। इस मौके पर क्षेत्र के काफी युवा उनके साथ रहे। कांग्रेस पार्टी की जीत को पक्का करने के लिए मैदान में उतर गए हैं।

loksabha election banner

उनके पिता स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया क्षेत्र के विधायक थे और उनके देहांत होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसके लिए उपचुनाव हो रहा है। भाजपा आज अपना प्रत्याशी घोषित कर रही है। वहीं भवानी अपने समर्थकों के साथ कल पहले नवरात्र को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उपचुनाव को लेकर दंगल शुरू हो गया है।

अभी एक दिन पहले ही भाजपा के सबसे शीर्ष पर चल रहे नेता कृपाल परमार के खिलाफ अज्ञात लोगों ने पोस्टर तक लगा दिए। जिसमें कृपाल परमार गो बैक के नारे भी लगे हैं। जहां भाजपा को अपना चुनाव प्रचार शुरू करना है, वहीं भवानी ने बैठकें शुरू कर दी हैं।

यहां कर रहे भवानी आज बैठकें

भवानी ठाकुर आज रे, धौलपुर, खटियाड़ा, धमेटा, चाट्टा, सिहाल, बनाल, रैहन, राजा का तालाब, तलाड़ा, गोलवां, गेट बासा, छत्तर, हौरी देवी, रिंग, भटोली व फतेहपुर रामलीला मैदान में आज बैठकें कर रहे हैं। लोगों के बीच जा रहे हैं और जीत के लिए आशीर्वाद ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मंडी उपचुनाव: प्रतिभा‍ सिंह बोलीं- राम नहीं तो राम का नाम भी बहुत, जयराम ठाकुर कोई चुनौती नहीं

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने तैनात किए पर्यवेक्षक, टिकट की दौड़ में चल रहे आश्रय शर्मा को भी मंडी में दायित्‍व, देखिए पूरी लिस्‍ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.