Move to Jagran APP

नगर निगम फतेह करने के लिए रणनीति को धार

जागरण संवाददाता धर्मशाला नगर निगम धर्मशाला को फतेह करने के लिए कांग्रेस ने रणनीति को

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 06:15 AM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 06:15 AM (IST)
नगर निगम फतेह करने के लिए रणनीति को धार
नगर निगम फतेह करने के लिए रणनीति को धार

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला को फतेह करने के लिए कांग्रेस ने रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। नगर निगम के चुनाव प्रभारी सुखविदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वीरवार को बैठकों का दौर हुआ। इनमें संभावित प्रत्याशियों पर भी चर्चा हुई। विशेष यह रहा कि सुक्खू ने यहां से मंत्री रहीं चंद्रेश कुमारी के साथ भी मंत्रणा भी की। दोपहर के भोजन के दौरान और भी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और नगर निगम में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान सभी नेताओं का सहयोग मांगा गया। काफी समय के बाद कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई, जिसमें पुराने नेताओं का सहयोग लिया गया।

loksabha election banner

उधर, नगर निगम चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया था, लेकिन वह भी अपने चेहरे तय नहीं कर पाई है। भाजपा व कांग्रेस के बीच जहां चुनाव जीतने की जंग जारी है तो दोनों दलों के सामने चुनाव लड़ने के लिए आ रहे आवेदन भी मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। दोनों पार्टियों से चुनाव मैदान में उतरने वाले तलबगार कई हैं, लेकिन टिकट किसे मिलेगा यह हाईकमान ही तय करेगा।

नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्ड में कई नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। कई वार्ड से तीन-तीन आवेदन भी आए हैं, जिन पर बैठकों में चर्चा हुई है। हालांकि इनमें से एक व्यक्ति को मैदान में उतारने के लिए सूची हाईकमान को भेजी गई है। 21 मार्च को पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। कांग्रेस पार्टी इस बार शानदार जीत दर्ज करेगी।

सुखविदर सिंह सुक्खू, नगर निगम चुनाव प्रभारी धर्मशाला। दृष्टिपत्र तैयार करने के लिए सौंपी जिम्मेदारी

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस का दृष्टिपत्र तैयार करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पूर्व विधायक यादविदर गोमा के अलावा पार्टी पदाधिकारी जितेंद्र शर्मा, अशोक पठानिया, आरपी चोपड़ा, राकेश राणा ओर सरोज गुलेरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव सुधीर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता कुलदीप पठानिया, जिला अध्यक्ष कांगड़ा अजय महाजन, नगर निगम महापौर देविंद्र जग्गी, ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला अध्यक्ष विनीत धीमान, वार्ड प्रभारी विशाल चंबियाल, नरदेव कंवर, संजय राणा, नागेश्वर मनकोटिया सभी प्रभारियों ने भी भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.