मुख्यमंत्री ने मैंझा में 10 करोड़ से बना पुल जनता को किया समर्पित, पालमपुर में लोगों की समस्याएं सुनी
CM Kangra Tour मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार सुबह धर्मशाला-पालमपुर वाया नगरी मार्ग पर न्यूगल खड्ड पर बने पुल का लोकार्पण किया।
पालमपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार सुबह धर्मशाला-पालमपुर वाया नगरी मार्ग पर न्यूगल खड्ड पर बने पुल का लोकार्पण किया। पुल का निर्माण दस करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस पुल की आधारशिला 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रखी थी। इस पुल के बनने से 500 मीटर दूरी कम हुई है। कोरोना काल के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार से कांगड़ा प्रवास पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। सीएम ने सुबह नौ से 10 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनीं। सुलह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलेंगे। सुलह में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। दोपहर बाद मुख्यमंत्री ऊना जिले के लिए रवाना होंगे।