स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों सहित आम लोगों को भी दी राहत, राशन डिपो में अब सस्ता मिलेगा तेल
CM Jairam Thakur Announcement हिमाचल प्रदेश के करीब 19 लाख गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) व गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) कार्ड धारकाें को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी राहत दी है।
मंडी, जागरण संवाददाता। CM Jairam Thakur Announcement, हिमाचल प्रदेश के करीब 19 लाख गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) व गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) कार्ड धारकाें को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी राहत दी है। बीपीएल कार्ड वालों को अब उचित मूल्य की दुकान यानी राशन डिपो में पहले के मुकाबले रिफाइंड व सरसों का तेल 10 से 20 व एपीएल वालों को 5 से 10 फीसद सस्ता मिलेगा। सरसों के तेल के दामों को देखते हुए लोग काफी समय से सरकार से राहत देने की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Independence Day: हिमाचल के चार लाख कर्मचारियों को मिलेगा डीए, सीएम ने अनुबंध व पेंशन पर भी कही बड़ी बात
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियाें की समस्या के समाधान के लिए जल्द जेसीसी का आयोजन करने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने गत दिनों अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को मान्यता दी है। प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मी अनुबंध काल तीन से दो साल करने की मांग कर रहे हैं। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर भी हजारों कर्मचारी संघर्षरत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की वित्तीय हालत अच्छी नहीं है, फिर भी कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। जेसीसी में अनुबंध काल कम करने व पेंशन को लेकर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें: Independence Day: बूढ़ी आंखों में आज भी आजादी की यादें ताजा, 81 वर्षीय लीला देवी का युवाओं को संदेश