Move to Jagran APP

जसवंत सिंह के निधन पर मुख्‍यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने जताया शोक, धूमल ने भी किया याद

Tribute to Jaswant Singh पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन से आहत हूं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 04:23 PM (IST)
जसवंत सिंह के निधन पर मुख्‍यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने जताया शोक, धूमल ने भी किया याद
सीएम जयराम ठाकुर ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताया है।

शिमला, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन से आहत हूं। उन्‍होंने समर्पण भाव से देश एवं जनता की सेवा की है, जिसे सदा यादा रखा जाएगा। ईश्‍वर दिवंतग आत्‍मा को शांति प्रदान करे तथा शोकग्रस्‍त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्‍ति‍ प्रदान करें।

loksabha election banner

इसके अलावा भाजपा अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने कहा उन्हें उनके राजनीति और समाज को लेकर उनके अलग तरह के नजरिए के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा को मजबूत करने में भी उनका खासा योगदान था। वह छह साल से बीमार थे। उन्होंने कहा भारतीय सेना के बाद राजनीति में उन्होंने विभिन्न दायित्व पर कार्य कर देश सेवा की वह देश के विदेश, रक्षा एवं वित्त मंत्री व अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कपड़ा मंत्री भी रहे। चार बार लोकसभा के सदस्‍य और पांच बार राज्यसभा के सदस्‍य रहते हुए देश के बड़े निर्णायक फैसलों में भागीदारी सुनिश्चित की है। अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी अनेक समझौते उनके द्वारा किए गए थे। भारतीय जनता पार्टी और देश की जनता उन्हें हमेशा याद करेगी।

इसके अलावा पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धमूल ने भी जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने कहा भारत के वरिष्ठ नेता एवं अटल जी की कैबिनेट में रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रहे जसवंत सिंह के निधन से शोक ग्रस्त हूं। ईश्वर उनके परिवार और समर्थकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.