Move to Jagran APP

Himachal Vidhan Sabha Monsoon Session 2022 : चंबा जिले में बादल फटने से हुआ छह करोड़ का नुकसान, लोगों को टीडी की मिलेगी लकड़ी

Himachal Vidhan Sabha Monsoon Session चंबा की तहसील सलूणी के किहार व अन्य स्थानों पर सात और आठ अगस्त की मध्य रात्रि बादल फटने से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है। इससे छह करोड़ पांच लाख का नुकसान पहुंचा है जबकि एक व्यक्ति की जान गई है।

By Virender KumarEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 11:15 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 11:15 PM (IST)
Himachal Vidhan Sabha Monsoon Session 2022 : चंबा जिले में बादल फटने से हुआ छह करोड़ का नुकसान, लोगों को टीडी की मिलेगी लकड़ी
Himachal Vidhan Sabha Monsoon Session 2022 : चंबा जिले में बादल फटने से हुआ छह करोड़ का नुकसान।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Vidhan Sabha Monsoon Session, चंबा की तहसील सलूणी के किहार व अन्य स्थानों पर सात और आठ अगस्त की मध्य रात्रि बादल फटने से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है। इससे छह करोड़ पांच लाख का नुकसान पहुंचा है, जबकि एक व्यक्ति की जान गई है। राज्य सरकार प्रभावितों की हर संभव सहायता कर रही है। उपायुक्त और खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे क्षेत्रों की मनरेगा के तहत विशेष शैल्फ तैयार करवाएं, ताकि लोगों रोजगार भी मिल सकें और खेतों के भू-कटाव को रोका जा सकें।

loksabha election banner

प्रशासन और वन विभाग को टीडी की लकड़ी देने के निर्देश जारी किए हैं। क्षतिग्रस्त सड़कें बहाल के लिए लोक निर्माण युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। सरकार आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लोगों के साथ खड़ी है। यह बात राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ने कही। वह सदन में डलहौजी की विधायक आशा कुमारी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के उत्तर में कही।

राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि 36 सड़कें टूटी हैं। कई ट्रांसफार्मर और पेयजल स्कीमें बंद हैं। इन्हें बहाल करने के लिए दिन रात काम चलेगा। लोगों को भवन निर्माण के लिए टीडी उपलब्ध कराई जाएगी। बादल फटने से जो भूमि कटाव हुआ है, दीवारें व डंगे लगाने के लिए मनरेगा में स्पेशल शैल्फ डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि बादल फटने से शिमला, कुल्लू, मनाली, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा आदि जिलों में भारी नुकसान हुआ है।

महेंद्र सिंह ने कहा कि बादल फटने से किहार, डांड, फिछला, डियूर, सूंरी, कंधवारा में ज्यादा नुकसान हुआ है। एक युवक की मौत हुई है। मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये राहत राशि दी गई है। तीन मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनका आकलन छह लाख रुपये लगाया गया है। 10 हजार रुपये प्रति मकान मालिक को राहत राशि दी गई है। आंशिक रूप से 20 क्षति ग्रसित मकानों का अनुमानित नुकसान 14 लाख 35 हजार लगाया गया है। इन लोगों को अभी 97 हजार की राशि उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही दुकानें, घराट, वाहनों आदि को भारी नुकसान पहुंचा है। कुल 49 करोड़ 25 लाख रुपये का अनुमानित नुकसान है जबकि लोगों को एक करोड़ 52 लाख रुपये की राशि राशि प्रदान की गई है।

विधायक आशा कुमारी ने ध्यान आकर्षण प्रस्ताव में सरकार से उचित मुआवजा जारी करने की मांग की। जिन लोगों के घराट ध्वस्त हुए हैं, उन्हें इलेक्ट्रिक गेहूं व मक्की पिसाई मशीनें देने की मांग की। इस पर महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रभावित लोगों को जल्द ही बिजली से चलने वाली चक्की के लिए जल्द बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे। जहां तक क्षतिग्रस्त हुए भवनों की बात है, इनको पहले अनसेफ घोषित किया जाना है। उसके बाद राशि आवंटित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.