Move to Jagran APP

लाहुल-स्‍पीति के शकोली नाले में बादल फटने से आई बाढ़ में बह गई सड़क, वाहन को नुकसान

Cloudburst लाहुल-स्पीति के मायड़ घाटी के शकोली नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई। सुबह के समय आई बाढ़ से हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 12:57 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 12:57 PM (IST)
लाहुल-स्‍पीति के शकोली नाले में बादल फटने से आई बाढ़ में बह गई सड़क, वाहन को नुकसान
लाहुल-स्‍पीति के शकोली नाले में बादल फटने से आई बाढ़ में बह गई सड़क, वाहन को नुकसान

केलंग, जेएनएन। लाहुल-स्पीति के मायड़ घाटी के शकोली नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई। सुबह के समय आई बाढ़ से हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन सड़क बहने से ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। लाहुल घाटी में लगातार बादल फटने की घटनाएं होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मायड़ घाटी के ग्रामीण हरी व दोरजे से बताया रविवार सुबह शकोली नाले में बाढ़ आ गई। उन्होंने बताया बाढ़ से सड़क का कुछ हिस्सा बह गया।

loksabha election banner

सड़क नाले में तब्दील हो गई। उन्होंने बताया जब बाढ़ आई, तब वहां कोई वाहन नहीं था, जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन सड़क किनारे खड़ा एक वाहन बाढ़ की चपेट में आकर बह गया। उन्होंने बताया पानी कम हो गया है। लेकिन सड़क बहने के बाद वाहन चालकों को वाहन आर पार करने में दिक्कत हो रही है। उपायुक्त लाहुल स्पीति केके सरोच ने बताया मायड़ घाटी के शकोली नाले में बाढ़ आने से सड़क को नुकसान हुआ है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नदी नालों से दूरी बनाए रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.