विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांगड़ा के मंदिरों में प्रदर्शित होगा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098

By Richa RanaEdited By:
Published: Tue, 10 May 2022 02:00 PM (IST)

अब जिला कांगड़ा के मंदिरों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 प्रदर्शित होगा।इसके लिए बकायदा जिला के सभी मंदिर अधिकारियों को ...और पढ़ें

अब जिला कांगड़ा के मंदिरों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 प्रदर्शित होगा।
अब जिला कांगड़ा के मंदिरों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 प्रदर्शित होगा।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। अब जिला कांगड़ा के मंदिरों में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 प्रदर्शित होगा।इसके लिए बकायदा जिला के सभी मंदिर अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा रोहित राठौर ने शक्तिधाम श्री ज्वालामुखी मंदिर, श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर के अलावा बगलामुखी मंदिर, शिव मंदिर बैजनाथ, महाकाल मंदिर भागसूनाग मंदिर श्री राम गोपाल मंदिर डमटाल, कालेश्वर मंदिर आदि के मंदिर अधिकारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं कि वह मंदिर परिसर में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के साथ संदेश कि बाल भिक्षावृत्ति कानूनन अपराध है मुख्य स्थान पर प्रदर्शित करवाएं।बाल भिक्षावृत्ति के लिए मंदिरों के साथ लगते क्षेत्र को संवेदनशील माना जाता है और इन स्थानों पर भिक्षावृत्ति रोकने के लिए ही ये कदम उठाया गया है।

वहीं चाइल्ड लाइन कांगड़ा की टीमें भी जिले के सभी पंद्रह विकास खंडों में जाकर आम जनमानस को चाइल्ड हेल्पलाइन व इसकी गतिविधियों के प्रति जागरूक कर रहा है। चाइल्ड लाइन 0-18 साल के बच्चों के लिए कार्य करता है जो अनाथ है, बेसहारा हैं, बाल मजदूरी या भिक्षावृति में संलिप्त हैं या किसी भी बच्चे के साथ किसी भी तरह का शारीरिक या मानसिक शोषण होता है तो चाइल्डलाइन टीम ऐसे बच्चों को शोषण से बचाती है।

जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन कांगड़ा मनमोहन चौधरी ने यह कहा

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एक 24 घंटे काम करने वाली निशुल्क राष्ट्रीय आपातकालीन फ़ोन सेवा है जोकि 0-18 साल के बच्चों के लिए कार्य करती है। चाइल्ड हेल्पलाइन पर बच्चों से संबंधित किसी मामले की सूचना देने वाले का नाम पूर्णतया गुप्त रखा जाता है।अब मंदिर परिसरों में भी ये नंबर प्रदर्शित हो जाएगा। जिसका लाभ समाज को मिलेगा।

यह बोले एडीएम रोहित राठौर

मंदिर अधिकारियों को मंदिर परिसर में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 संदेश के साथ प्रदर्शित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 प्रदर्शित रहेगा तो सभी लोग इस फ़ोन सेवा का लाभ उठा सकते हैं और बाल भिक्षावृति होने की स्थिति में 1098 पर सूचित कर सकते है एवं मंदिर प्रशासन भी मंदिर परिसर में होने वाली बाल-भिक्षावृति को रोकने में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।