मैक्लोडगंज में चरस बरामद, धर्मशाला का एक व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस ने पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में एक व्यक्ित से चरस बरामद की है।
By Munish DixitEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 02:18 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 02:18 PM (IST)
जेएनएन, धर्मशाला। पुलिस ने मैक्लोडगंज बस स्टैंड में एक व्यक्ित से 29 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने विनोद कुमार निवासी चौहला धर्मशाला को गिरफ़तार किया है। पुलिस को इस बारे गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने मंगलवार सुबह इस व्यक्ित को चरस के साथ पकड़ा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि मैक्लोडगंज क्षेत्र में कुछ समय से चरस का धंधा काफी जोर पकड़ रहा है। इस मामले में हालांकि पुलिस ने पहले शिकंजा कसा था। लेकिन कुछ महिनों से अब फिर यहां चरस तस्कर सक्रिय हो गए हैं।
जिला कांगड़ा की अन्य खबरों के लिए यहां क्िलक करें:
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें