चामुंडा में शिव मंदिर के दूर से होंगे अब दर्शन
अब श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं दूर से ही शिव मंदिर के दर्शन होंगे। मंदिर में 50फुट ऊंचा मंदिर का गुम्बद बनने जा रहा है। इससे पहले प्राचीन मंदिर का गुम्बद 15 फुट होने के कारण दूर तो क्या डाढ़ से भी शिव मंदिर नहीं दिख पाता था, क्योंकि बनेर के मुहाने पर स्थित मंदिर के ठीक सामने एक पहाड़ी है जोकि शिव मंदिर के दर्शन में बा
संवाद सहयोगी, योल : अब श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को दूर से शिव मंदिर के दर्शन होंगे। 50 फीट ऊंचा मंदिर का गुंबद बनने जा रहा है। इससे पहले प्राचीन मंदिर का गुंबद 15 फीट ऊंचा होने के कारण दूर तो क्या डाढ़ से भी शिव मंदिर नहीं दिख पाता था। क्योंकि बनेर के मुहाने पर स्थित मंदिर के ठीक सामने एक पहाड़ी है जोकि शिव मंदिर के दर्शन में बाधा बनती थी। नए शिव मंदिर का निर्माण 1.04 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। इसका कार्य आगामी साल में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर में पौराणिक धार्मिक आस्थाओं के आधार पर शिव धूने का भी निर्माण किया जाएगा। मंदिर अधिकारी सुमन धीमान ने बताया शिव मंदिर के निर्माण के साथ ही श्री चामुंडा मंदिर के गुंबद को भी 80 फीट ऊंचा बनाने की योजना है।