विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chamba Bus Accident: तीसा मार्ग पर निजी बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत, देखिए भयावह तस्‍वीरें

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Wed, 10 Mar 2021 10:48 AM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 03:16 PM (IST)

Chamba Bus Accident हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र तीसा में एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र तीसा में एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई।
हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र तीसा में एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई।

चंबा, जेएनएन। Chamba Bus Accident, हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र तीसा में एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। पुख्‍ता जानकारी के अनुसार बस में करीब 17 लोग सवार थे, इनमें से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 28 वर्षीय बस चालक की चंबा रेफर करते वक्‍त मौत हुई। हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हुई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्‍हें चंबा अस्‍पताल में उपचाराधीन किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। स्‍थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित विधानसभा उपाध्‍यक्ष एवं चुराह के विधायक हंसराज ने हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा हादसे में मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा घायलों को भी हरसंभव मदद दी जाएगी।

चुराह के विधायक हंसराज विधानसभा की कार्यवाही को छोड़कर चंबा रवाना हो गए हैं। यह हादसा उनके गृह विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। उन्‍होंने कहा हादसा उपमंडल मुख्‍यालय में काफी सवारियां उतारने के बाद हुआ है। पहले बस सवारियों से पूरी तरह से भरी हुई थी।

यह भी पढ़ें: Bus Accident: चंबा में एक साल पहले भी इसी दिन हुआ था बड़ा बस हादसा, पुराने जख्‍मों को ताजा कर रही दुर्घटनाएं

हादसा सुबह दस बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है तीसा के कॉलोनी मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कई लोग जिला मुख्‍यालय चंबा में अपने कामकाज के सिलसिले से आ रहे थे। इसके अलावा कॉलेज विद्यार्थी भी बस में सवार थे। हादसा इतना भयंकर था कि बस के परखच्‍चे उड़ गए। बस की छत यहां तक सीटें भी अलग-अलग होकर यहां वहां गिरी हैं।

खतरनाक चंबा-तीसा मार्ग पर चंबा की तरफ आ रही निजी बस कॉलोनी मोड से करीब 500 मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। उक्‍त बस बुंदेडी से चंबा जा रही थी। स्‍थानीय लोगों ने तुरंत खाई में उतर कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया व वहां से अस्‍पताल पहुंचाया गया है।

पिछले वर्ष भी 10 मार्च को चंबा पठानकोट मार्ग पर बस हादसा हुआ था। एचआरटीसी की बस कांदू के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 34 लोग घायल हुए थे। एक साल बाद फ‍िर दस मार्च को यह भयावह हादसा पेश आया है।

तीसा बस हादसे में मृतकों की सूची

  • 30 वर्षीय दिशा पत्नी जन्म सिंह निवासी गांव मंगली डाकघर भौडास तहसील चुराह जिला चंबा
  • 30 वर्षीय खेम सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव भटारी डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह जिला चंबा
  • 55 वर्षीय भागदेई पत्नी उमेदा निवासी गांव चुहाड़ डाकघर खुशनगरी तहसील चुराह जिला चंबा
  • 58 वर्षीय उमेदा पुत्र हरदियाल निवासी गांव चुहाड़ डाकघर खुशनगरी तहसील चुराह जिला चंबा
  • 25 वर्षीय चमन सिंह पुत्र सिंह निवासी गांव झज्जा डाकघर झज्जाकोठी तहसील चुराह जिला चंबा
  • 42 वर्षीय ध्यान सिंह पुत्र महाजन निवासी गांव गलियास डाकघर बैरागढ़ तहसील चुराह जिला चंबा
  • 35 वर्षीय पुन्नी देवी पत्नी तिलक राज निवासी गांव एवं डाकघर बोंदेड़ी तहसील चुराह जिला चंबा
  • 42 वर्षीय सिंह पुत्र दस रावण निवासी गांव गलियास डाकघर बैरागढ़ तहसील चुराह जिला चंबा