विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bus Accident: चंबा में एक साल पहले भी इसी दिन हुआ था बड़ा बस हादसा, पुराने जख्‍मों को ताजा कर रही दुर्घटनाएं

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Wed, 10 Mar 2021 12:28 PM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 01:05 PM (IST)

Chamba Bus Accident चंबा की सर्पीली सड़कों पर हादसों का सफर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्ष 2014 ...और पढ़ें

जिला चंबा की सर्पीली सड़कों पर हादसों का सफर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
जिला चंबा की सर्पीली सड़कों पर हादसों का सफर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

चंबा, संवाद सहयोगी। जिला चंबा की सर्पीली सड़कों पर हादसों का सफर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्ष 2014 से अब तक कई बड़े बस हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में कई लोग जान गंवा चुके हैं। चंबा की सड़कों पर दुर्घटनाओं में 1002 लोग घायल हुए हैं। बीते वर्ष भी इसी दिन सुबह एक बस हादसा हुआ था और अब एक साल बाद फ‍िर इसी दिन बड़ा हादसा पेश आया है, जिसमें दोपहर तक आठ लोगों की मौत की सूचना है। बीते वर्ष दस मार्च की सुबह करीब साढ़े छह बजे जिला चंबा में चंडीगढ़ से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा चंबा-पठानकोट राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हडोठा के समीप हुआ था।

इसके अलावा मई 2014 में भंजराड़ू से चंबा आ रही निजी बस के चिल्ली के पास खाई में गिरने से उसमें सवार 24 यात्री घायल हो गए थे। चिल्ली के पास हादसे का शिकार हुई बस देवीकोठी से सुबह छह बजे चंबा के लिए निकली थी, जो करीब सवा आठ बजे भंजराड़ू पहुंची और यहां से चंबा आते वक्त चिल्ली से करीब 200 मीटर पीछे गहरी खाई में जा गिरी थी।

अगस्त 2014 में सनवाल से तीसा आ रही परिवहन निगम की बस प्रीतमास में स्लेट की खान को पार करते वक्त अनियंत्रित होकर करीब 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी थी। इसमें सवार एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि, 42 सवार घायल हो गए थे। अगस्त 2015 में चंबा से किलाड़ जा रही परिवहन निगम की बस बैरागढ़ से करीब एक किलोमीटर पीछे चलूंज मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि, एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, आठ लोग घायल हुए थे।

मई 2016 में थाना चुवाड़ी के तहत पातका के डुगनाला में एक निजी बस अनियंत्रित होकर करीब 200 फुट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। जबकि, 28 लोग घायल हो गए थे। अगस्त 2018 में चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर डलहौजी से 15 किलोमीटर दूर कटोरी बंगला में डबल डंगा नामक स्थान पर रविवार सुबह बस के खाई में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। जबकि आठ लोग घायल हुए थे।

अप्रैल 2019 में चंबा-पठानकोट एनएच पर एक निजी बस करीब 200 मीटर खाई में जा गिरी थी। हादसे में करीब 12 लोगों की मृत्यु हुई थी। जबकि, 27 लोगों के गंभीर रूप से घायल हुए थे। उधर, एसपी चंबा एस. अरुल ने कहा कि बुधवार को तीसा में हुए बस हादसे में छानबीन शुरू कर दी गई है।