सेराजेम थैरेपी सेंटर ने मनाई दूसरी वर्षगांठ
सेराजेम थेरेपी सेंटर शिला की दूसरी वर्षगांठ रविवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता विपिन नैहरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सेंटर संचालक मनू भारती ने अपने सेंटर की बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दो फरवरी 201
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : सेराजेम थैरेपी सेंटर शिला की दूसरी वर्षगांठ रविवार को मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता विपिन नैहरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सेंटर संचालक मनु भारती ने बताया कि दो फरवरी 2018 को सेंटर का शुभारंभ किया था। मात्र दो साल में ही करीब पांच हजार मरीजों का सफल इलाज किया गया है।
मुन ने बताया कि सेंटर में मुख्य रूप से स्पाइन की समस्या से जुड़े लोग ही आते हैं। इन लोगों का अत्याधुनिक मशीनों से इलाज किया जाता है। इस दौरान कई लोगों ने आपबीती सुनाते हुए इसके फायदे बताए। लोगों ने बताया कि किस तरह से उन्हें लाभ मिला है। इसके बाद सेंटर संचालक कार्यक्रम के उपस्थित लोगों को प्रोजेक्टर के माध्यम से उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान हैप्पी एंड ग्रुप ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इसमें अमित कुमार ने बांसुरी की धुन पर सभी को मोहित कर दिया। बांसुरी के जरिये गद्दी गाने सुनाए गए और ढ़ोलक पर उनकी संगत राम भरोसे ने की। इसके बाद गद्दी नृत्य व झमाकड़ा भी प्रस्तुत किया गया।