Move to Jagran APP

भारतीय खिलाड़ियों को सीयू प्रशासन ने चीयर फॉर इंडिया अभियान के तहत भेजी शुभकामनाएं

Tokyo Olympics 2020 टोक्यो में शुरू हुई ओलिंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर शाहपुर में चीयर फॉर इंडिया अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रोक्टर डाक्‍टर सुनील ठाकुर और डाक्‍टर महेश सहित उपस्थित रहे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 08:52 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 08:52 AM (IST)
केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर शाहपुर में चीयर फॉर इंडिया अभियान का शुभारंभ किया गया।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Tokyo Olympics 2020, टोक्यो में शुरू हुई ओलिंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर शाहपुर में चीयर फॉर इंडिया अभियान का शुभारंभ किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रदीप कुमार ने रिबन काट कर अभियान का आगाज किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्र, अध्यापक और कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रोक्टर डाक्‍टर सुनील ठाकुर और डाक्‍टर महेश सहित उपस्थित रहे। यहां बता दें कि भारतीय ओलिंपिक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विस क्षेत्र धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया ने अपने जन्मदिन पर चीयर फॉर इंडिया अभियान शुरू किया था।  ओलिंपिक गेम्स के लिए भारतीय एथलीटस का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने वीडियो जारी किया था। विशाल नैहरिया ने अपने जन्मदिवस पर जारी करीब चार मिनट के इस वीडियो के माध्यम से भारतीय एथलीट्स के ओलिंपिक गेम्स में उम्दा प्रदर्शन के लिए जोश भरने का प्रयास किया गया है।

loksabha election banner

धर्मशाला चीयर फॉर इंडिया थीम पर आधारित इस वीडियो में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा ठाकुर सहित अन्य राष्ट्रीय खिलाडियों ने एथलीट्स के लिए उम्दा प्रदर्शन का संदेश भेजा था। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में भाग लेने वाले एथलीट की हौसला अफजाही के लिए धर्मशाला में मिनी मैराथन करवाने का कार्यक्रम निर्धारित किया था। टोक्योथोन नाम से इस मैराथन का आयोजन किया जाना था, जिसको लेकर सभी तैयारियां पुरी कर ली गई थीं, लेकिन धर्मशाला में प्राक्रतिक आपदा के कारण और मौसम की खराबी के कारण यह रद कर दिया गया।

विधायक ने कहा कि वह स्वयं हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। खिलाड़ियों के परिश्रम के बारे में अच्छे से जानते हैं। एक मैच को जीतने के लिए उन्हें कितने महीने कठिन परिश्रम करना पड़ता है। दिन रात मैदान में पसीना बहाकर वह उस मैच की तैयारी करते हैं, जिस मैच में देश के लिए मेडल का निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि देश के खिलाड़ी ओलिंपिक गेम्स में अधिक से अधिक मेडल जीतें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.