Move to Jagran APP

हिमाचल उपचुनाव पर केंद्रीय राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्‍या कहा, जानिए

केंद्रीय राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा हिमाचल में भाजपा दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 07:35 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 07:35 AM (IST)
हिमाचल उपचुनाव पर केंद्रीय राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्‍या कहा, जानिए
हिमाचल उपचुनाव पर केंद्रीय राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्‍या कहा, जानिए

जसूर, जेएनएन। हिमाचल में भाजपा दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है और भविष्य में प्रदेश सरकार जो योजनाएं केंद्र को भेजेगी उसे अमलीजामा पहनाने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह बात केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को जम्मू-कश्मीर से लौटते हुए कंडवाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जम्मू में महाराजा हरी सिंह की 125वीं जयंती पर बतौर मुख्यातिथि शामिल होने का अवसर मिला। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद घाटी में खुशी का माहौल है। घाटी के विकास का अब एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है जिसमें सबका साथ सबका विकास संभव होगा।

loksabha election banner

अनुराग ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव में  भाजपा के प्रत्याशी कौन होंगे इसका फैसला पार्टी हाईकमान शीघ्र करेगा। पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को टिकट देगी सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता मिलकर सहयोग करेंगे। उपचुनाव में पार्टी देश और प्रदेश सरकार उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। कंडवाल पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का जिला भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह निक्का के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लेखराज शर्मा, अतुल सूदन, रणजीत पठानिया, अरङ्क्षवद गुलेरिया, केवल सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.