Move to Jagran APP

राष्ट्रीय एकता पर्व में केंद्रीय विद्यालय को द्वितीय स्थान

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में कलस्टर लेवल पर आयोजित राष्ट्रीय पर्व में केंद्रीय विद्यालय होल्टा केंट पालमपुर के विद्यार्थियों ने अपना लोहा मनवाते हुए 14 प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसमें हमीरपुर कलस्टर के नौ स्कूलों ने भाग लिया। वहीं केंद्रीय विद्यालय पालमपुर के करीब 70 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में शामिल हुए। केवी पालमपुर के 14

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:00 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 09:00 PM (IST)
राष्ट्रीय एकता पर्व में केंद्रीय विद्यालय को द्वितीय स्थान
राष्ट्रीय एकता पर्व में केंद्रीय विद्यालय को द्वितीय स्थान

संवाद सहयोगी, पालमपुर : केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में कलस्टर लेवल पर आयोजित राष्ट्रीय एकता पर्व में केंद्रीय विद्यालय होल्टा कैंट पालमपुर के विद्यार्थियों ने 14 प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसमें हमीरपुर कलस्टर के नौ स्कूलों ने भाग लिया। वहीं केंद्रीय विद्यालय पालमपुर के करीब 70 विद्यार्थी शामिल हुए। केवी पालमपुर के 14 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें सौम्या महाजन, अनुष्का छेत्री, अशिका, आकांशा, दिग्विजय, हर्षिता डोगरा, प्रियंन, पूजा, मेघना, भानू, प्रिया, मनदीप, अभिषेक, इकशुमन एवं आंशित ने बेहतर प्रदर्शन किया। केवी पालमपुर ने ओवरऑल दूसरा स्थान भी ग्रहण किया। प्रथम स्थान पर रहने वाले केवी पालमपुर के सभी 14 छात्र 12 व 13 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय अंबाला में प्रस्तावित उत्तरी क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व में भाग लेंगे। प्राचार्य ललित कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय स्तर पर सामाजिक विज्ञान व जोनल स्तरीय युवा संसद में भाग लेने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इन दिनों विद्यालय में हिदी पखवाड़ा और स्वच्छता पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.