डाडासीबा में तूफान से ढही पशुशाला
संवाद सूत्र डाडासीबा बारिश के साथ तूफान के कारण शनिवार रात लंडयारा निवासी शैलेंद्र क
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 07:23 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 07:23 PM (IST)
संवाद सूत्र, डाडासीबा : बारिश के साथ तूफान के कारण शनिवार रात लंडयारा निवासी शैलेंद्र की पशुशाला ढह गई। इस दौरान अंदर बंधे मवेशियों को परिवार ने सुरक्षित निकाल लिया। घटना रात दो बजे हुई। शैलेंद्र कुमार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। पीड़ित परिवार ने इस बाबत सूचना पंचायत प्रतिनिधियों व प्रशासन को दे दी है। शनिवार को पंचायत प्रधान बख्शी राम व पटवारी ने मौके पर नुकसान का जायजा लिया। पटवारी पवन संधू ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें