Move to Jagran APP

वीएमआइ में दो माह में शुरू होगी कैथ लैब : जयराम

संवाद सहयोगी पालमपुर विवेकानंद मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट के तहत संचालित विवेकानंद आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (वीएमआइ) पालमपुर में दो माह के भीतर कैथ लैब शुरू होगी। साथ ही एमआरआइ यूनिट भी स्थापित की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 12:12 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 12:12 PM (IST)
वीएमआइ में दो माह में शुरू होगी कैथ लैब : जयराम

संवाद सहयोगी, पालमपुर : विवेकानंद मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट के तहत संचालित विवेकानंद आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (वीएमआइ) पालमपुर में दो माह के भीतर कैथ लैब शुरू होगी। साथ ही एमआरआइ यूनिट भी स्थापित की जाएगी। परिसर में बलिदानी कैप्टन सौरभ कालिया नर्सिग कालेज और धर्मगुरुदलाई लामा की इच्छानुसार कैलाश ब्लाक के माध्यम से चिकित्सा और स्वास्थ्य गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी। यह जानकारी वीएमआरटी के मुख्य संरक्षक एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी। वह सोमवार को वीएमआरटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा, 2005 में कायाकल्प में कलस्टर उपचार प्रणाली के तहत योग, पंचकर्म और फिजियोथैरेपी की सेवाएं शुरू की थीं। विवेकानंद अस्पताल को शुरुआत में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप 2012 में इसे शुरू किया गया। बकौल जयराम, हिमाचल प्रदेश में कायाकल्प पहला आयुष अस्पताल है, जिसे अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के लिए राष्ट्रीय प्रत्यापन बोर्ड ने अनुशंसा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विश्रांति नाम से वयोवृद्ध सेवा केंद्र शुरू किया जाएगा। विश्वास जताया कि यह केंद्र आपातकालीन चिकित्सा और वृद्धावस्था में लोगों की देखभाल में सहायक सिद्ध होगा। राज्य सरकार ट्रस्ट के सुचारू संचालन के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि शांता कुमार का सपना साकार हो गया है। वीएमआरटी के प्रबंध ट्रस्टी मनोज गौड़ ने बैठक का संचालन किया और मुख्यमंत्री व अन्य का आभार जताया। इस दौरान अध्यक्ष शांता कुमार ने विवेकानंद चिकित्सा अनुसंधान ट्रस्ट की बैठक को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना के दौरान आई कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्रांति वयोवृद्ध सेवा केंद्र में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

.............

बैठक में इन्होंने लिया भाग

मुख्य सचिव रामसुभग सिंह, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, ट्रस्टी बीबी सिंह, विनोद शर्मा, ले. जनरल डा. मनोज लुथरा (सेवानिवृत्त), रेखा दीक्षित, केसी शर्मा, सुनील शर्मा और डा. संजीव सूद ने बैठक में भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.