विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त करने पर सास-ससुर व पति पर केस
पुलिस थाना ऊना के तहत देर रात निवासी जट्टपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 02:22 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 02:22 PM (IST)
dir="ltr" style="">ऊना, जेएनएन। पुलिस थाना ऊना के तहत देर रात निवासी जट्टपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़िता सुनीता देवी 30 वर्षीय पत्नी गोपाल दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी, तब से ही इसका पति गोपाल दास, ससुर परस राम, सास चरणो देवी व माैसी नसीवो देवी उसे बेवजह तंग व मारपीट करते आ रहे हैं। इस बाबत वह कई बार महिला थाना व पंचायत व अपने मायके वालों के कहने पर समझौता कर चुकी है। लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष के सदस्य उससे मारपीट व दहेज के लिए तंग कर रहे हैं, जिससे वह परेशान है। बीती रात भी पीड़ित महिला के साथ मारपीट हुई है। जिस पर उसका मेडिकल भी करवाया गया है। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें