जीत की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को ही मिलेगा टिकट: शिंदे
कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि नए व पुराने चेहरे जब युद्ध में उतरते हैं तो नया व पुराना नहीं पर यह देखना होता है कि वह युद्ध में कैसे लड़ते हैं।
कांगड़ा, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की क्षमता रखने वाले श्रेष्ठ उम्मीदवारों को ही विधानसभा चुनाव में मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए व पुराने चेहरे जब युद्ध में उतरते हैं तो नया व पुराना नहीं पर यह देखना होता है कि वह युद्ध में कैसे लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन व सरकार में तालमेल है। धर्मशाला में कार्यक्रम हुए हैं। सभी ने तालमेल देखा है, अाज भी कार्यक्रम हैं। संगठन व सरकार एक दूसरे से अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि टिकट को लेकर उनके पास अावेदन अा रहे हैं। देखा जाएगा कि कैसे कैसे अावेदन कहां कहां के लिए अाते हैं उसके बाद श्रेष्ठ व जीतने वाले उम्मीदवारों मैदान में उतारा जाएगा।
सुशील कुमार शिंदे व सुक्खू ने मां बज्रेश्वरी के दरबार में टेका माथा
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने वीरवार को मां बज्रेश्वरी के दरबार में माथा टेका। इस मौके पर शिंदे ने कहा कि वह धर्मशाला अाए थे देवी दर्शनों को अाने का उनका कोई विचार नहीं था, लेकिन मां ने अपनी शक्ति देते हुए उन्हें यहां बुलाया अौर मां के दरबार में माथा टेका है। अाज भाग्यशाली दिवस है कि मंदिर में माथा टेकने का मौका मिला है। पुजारियों ने श्रेष्ठ मंत्रोचारण से पूजा अर्चना करवाई है।
निर्दलीय विधायक को कांग्रेस टिकट अावेदन पर निर्भर
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक को टिकट मिलेगा या इसके लिए प्राथमिक सदस्य होना अावश्यक है या नहीं यह सब अावेदन पर निर्भर है, किस किस का किस तरह से अावेदन अाता है उसी अावेदन को जांच कर कुछ कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: सत्ता हथियाने के लिए समुदाय को बांट रहे मुख्यमंत्री: कपूर