Move to Jagran APP

पंचायत उपचुनाव: प्रतिद्वंद्वी को मात्र 20 मत से हराकर जीता पंचायत प्रधान का चुनाव Kangra News

छतरोली पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में गुरदयाल सिंह ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अशोक कुमार धीमान को नजदीकी मुकाबले में 20 मत से हराया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 09:01 AM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 09:01 AM (IST)
पंचायत उपचुनाव: प्रतिद्वंद्वी को मात्र 20 मत से हराकर जीता पंचायत प्रधान का चुनाव Kangra News

धर्मशाला/जसूर, जेएनएन। गुरदयाल सिंह नूरपुर ब्लॉक की छतरोली पंचायत के नए प्रधान बन गए हैं। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज उपचुनाव के तहत छतरोली पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में गुरदयाल सिंह ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अशोक कुमार धीमान को नजदीकी मुकाबले में 20 मत से हराया। गुरदयाल सिंह को 497 मत प्राप्त हुए जबकि अशोक कुमार धीमान को 477 मत मिले।

loksabha election banner

प्रधान पद के लिए यहां चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। तीसरे नंबर पर रहीं कृष्णा देवी को 281 जबकि अशोक कुमार 259 मत मिले। यहां प्रधान पद के लिए कुल 1590 मत पड़े। इसमें 74 मत निरस्त हुए जबकि दो मतदाताओं ने नोटा पर मुहर लगाई। छतरोली पंचायत में उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे मतगणना शुरू हुई। नौ पोलिंग पार्टियों ने छह मतदान केंद्रों में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाया। कुल 51.94 फीसद मतदान हुआ।

किसे कितने मत मिले

गुरदयाल सिंह       497

अशोक कुमार धीमान  477

कृष्णा देवी         281

अशोक कुमार       259

कुल वोट 3061

कुल मत पड़े 1590

मत रद हुए 74

नोटा      2

उधर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा अश्वनी कुमार शर्मा के मुताबिक नूरपुर ब्लॉक की छतरोली पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में गुरदयाल ङ्क्षसह विजयी रहे हैं, उन्हें 20 मत से विजेता घोषित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.