परौर में बस-टिप्पर और बाइक की भिड़ंत में नौ लोग घायल, हादसा होते देख रुकी दो कारें भी टकराईं Kangra News
Bus Tipper and Bike Collapsed मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर परौर में शनिवार शाम बाइक बस और टिप्पर के बीच भिड़ंत हो गई।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 10:44 AM (IST)
dir="ltr" style="">पालमपुर, जेएनएन। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर परौर में शनिवार शाम बाइक, बस और टिप्पर के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं। अनियंत्रित टिप्पर ने पहले एक बाइक को उसके बाद बस और पिफर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, हादसे को देखते दो और वाहन टकरा गए। इस तरह कुल छह वाहन इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में सधीक्षा पत्नी अजय कुमार उम्र 32 वर्ष खनियारा, बलवंत पुत्र मकौली राम निवासी सिद्धपुर, निशांत पुत्र बालम चंद उम्र 20 वर्ष, सुनीता पत्नी राजन उम्र 45 वर्ष, रीना पुत्री प्यार चंद उम्र 22 वर्ष, मनोहर लाल पुत्र परस राम उम्र 71 वर्ष, सोमा देवी पत्नी अमर सिंह उम्र 50 वर्ष व अभिषेक उम्र 18 वर्ष निवासी द्रम्मण शाहपुर घायल हो गए। सभी घायलों को पालमपुर अस्पताल में उपचाराधीन किया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें